Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

दिनांक 05/05/2026 को राजकीय महाविद्यालय देहरा के भूतपूर्व तीन होनहार विद्यार्थियों दिव्यांशु (कला संकाय ), हर्षिता व छवि (वाणिज्य संकाय )को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना” के अंतर्गत ई-वाउचर प्रदान किए गए । यह योजना विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एवं तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
इन ई-वाउचरों के माध्यम से विद्यार्थी लैपटॉप/टैबलेट खरीद सकेंगे, जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियों व ऑनलाइन अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा होगी।
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मोनिका शर्मा ने इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मोके पर प्रो. निशा, डॉ. प्रवीण, डॉ. मंजू और गैर शिक्षक वर्ग से श्रीमती ब्रिज बाला,श्री अशोक व सुंदर्शना उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय देहरा के भूतपूर्व तीन होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना” के अंतर्गत ई-वाउचर प्रदान राजकीय महाविद्यालय देहरा के भूतपूर्व तीन होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना” के अंतर्गत ई-वाउचर प्रदान राजकीय महाविद्यालय देहरा के भूतपूर्व तीन होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना” के अंतर्गत ई-वाउचर प्रदान राजकीय महाविद्यालय देहरा के भूतपूर्व तीन होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना” के अंतर्गत ई-वाउचर प्रदान