Annual Prize Distribution Function 2026
दिनांक 13/03/2026 राजकीय महाविद्यालय देहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री शशि भूषण सेखरी ( सेवानिवृत्त निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई ।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो . मोनिका शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।मुख्य अतिथि ने छात्र - छात्राओ को शैक्षणिक, खेल कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सत्र 2025-26 के पुरस्कारों का वितरण किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और माता-पिता के संस्कारों तथा सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नशा मुक्त अभियान का समर्थन करने के लिए भी विद्यार्थियों से आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रुप में श्रीमती शशि प्रभा, डॉ. वेद प्रकाश आहलूवालिया,डॉ. रविन्द्र सिंह गिल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय तकीपुर ,डॉ. सुल्तान जसवाल व डॉ. मनीष सरोच और राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, ढलियारा से आचार्य उपस्थित रहे।वार्षिक परिणाम कला संकाय, वाणिज्य संकाय में हृषिता, छवि, सुमिता,नेहा, रुचि, तनुजा, सेजल ,साक्षी,महक,साक्षी डडवाल,अमन,दीक्षा,ज्योति,अंशुल ,प्रियांशु ,नंदिनी,नेहा ,शगुन,रितिका,अंश,वरुण,नंदिनी ,अंशिका,कनिका ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में निकिता,अंशुल ,काजल ,हर्षिता वर्मा,नीलाक्षी,रितिका ,मनीष,सेजल,दीपक,शिवांग अंशज,शगुन,हर्ष,अंश अदिति,जतिन ,अंकिता ,नितिन,कशिश,स्नेहा,सृष्टि,अर्पित,अमन,शिवानी,नीलाक्षी, आकृति,नंदिनी,ममता देवीआदि ने इनाम प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. शिवानी गुप्ता द्वारा बख़ूबी निभाया गया। अंत में प्रो.निशा ने सभी अतिथियो का धन्यवाद किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. परवीन, डॉ. मंजू, प्रो. निवेदिता,ब्रिज बाला और गैर शिक्षक वर्ग से अशोक, मुनीश, रामदयाल, कश्मीर, जीवन,सुंदर्शना उपस्थित रहे।