Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025

दिनांक 12 फ़रवरी 2025 को राजकीय महाविद्यालय देहरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाI इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि डॉ रविंदर सिंह गिल राजकीय महाविद्यालय तकीपुर ने शिरकत की |और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रोफ. करण पठानिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी द्वारा मुख्यातिथि महोदय का भव्य स्वागत किया गया | मुख्यातिथि महोदय द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया| इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट तथा विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए नींबू दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी, तीन पैरों पर दौड़ तथा कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने भी बढ़- चढ़ भाग लियाI सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रोफ. मोनिका शर्मा, प्रो. निशा, डॉ परवीन कुमार, डॉ. मंजू, प्रो. शिवानी गुप्ता,श्री अशोक कुमार, श्री मुनीश भलवाल, सावित्री,जीवन सूदर्शना, कश्मीर की देखरेख में सम्पन्न हुई| इस मौके पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक श्री सुरेन्द्र चूरिया जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया | मंच संचालक का कार्यभार बखूबी डॉ परवीन कुमार ने निभाया| इस प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर मे अंकित व सैजल प्रथम,मनीष व मोनिका द्वितीय, तृतीय स्थान पर शुभम व प्रियंका रहे |गोला फेक में प्रियांशु और रिया प्रथम, द्वितीय रितिका और सुमित द्वितीय तथा प्रीति और मनीष तृतीय स्थान पर रहें|सर्वश्रेष्ठ धावक और धाविका अंकित और सेजल को घोषित किया गया| महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व अन्य सदस्य मौजूद रहें |

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन :: 12 Feb. 2025