दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय देहरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाI इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि डॉ. दिनेश शर्मा राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर ने शिरकत की I महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मोनिका शर्मा द्वारा मुख्यातिथि महोदय का भव्य स्वागत किया गया | मुख्यातिथि महोदय द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया I मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। हर व्यक्ति को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए।खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और मन में आत्मविश्वास बढ़ता है।इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट तथा विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए नींबू दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी, आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लियाI सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं डॉ परवीन कुमार, डॉ. मंजू, प्रो. शिवानी गुप्ता,श्री अशोक कुमार, श्री रामदयाल, श्री मुनीश भलबाल ,जीवन, सूदर्शना, कश्मीर की देखरेख में सम्पन्न हुई| इस मौके पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक श्री सुरेन्द्र चूरिया जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया | मंच संचालन प्रो.शिवानी गुप्ता द्वारा किया गया I इस प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर मे मनीष ,रीतिका प्रथम,हर्ष व मोनिका द्वितीय, तृतीय स्थान पर सृष्टि व हर्ष रहे |गोला फेक में प्रियांशु और रिया प्रथम, द्वितीय स्थान पर काशिशऔर अंशज तथा रीतिका और आदित्य तृतीय स्थान पर रहें|सर्वश्रेष्ठ धावक और धाविका मनीश और सेजल को घोषित किया गया| कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ प्रवीण के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व अन्य सदस्य मौजूद रहें |