17 सितंबर 2025 ::
राजकीय महाविद्यालय देहरा के मासिक ऑनलाइन न्यूज़लेटर "कैम्पस करंट्स" के प्रथम संस्करण का लोकार्पण प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार सोनी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि यह न्यूज़लेटर विद्यार्थियों की उपलब्धियों, महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों और शैक्षिक गतिविधियों को प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।
प्राचार्य महोदय ने संपादक मंडल के समस्त सदस्यों को उनकी उल्लेखनीय पहल के लिए बधाई दी। संपादक मंडल में प्रॉफेसर मोनिका शर्मा, प्रॉफेसर निशा कुमारी, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, प्रॉफेसर निवेदिता चौहान और श्री राम दयाल (जे.ए.ओ. आई.टी.) सदस्य के रूप में शामिल हैं। इस अबसर पर रिटायर्ड प्रॉफ़ करण सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्तिथ रहे I