23 मार्च 2026 :राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में क्लस्टर स्तरीय अंतर-महाविद्यालय सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महाविद्यालयों ने भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय देहरा के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, शतरंज (चेस), एकल गायन, एकल नृत्य, वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसमें मनीष कुमार ने शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
