30/12/2025 :: राजकीय महाविद्यालय देहरा के एन एस एस शिविर का चतुर्थ दिवस का आरंभ प्रार्थना सभा को व्यायाम से हुआ तथा स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय की क्यारियों की साफ सफाई की तथा पौधों का संरक्षण किया गया उसके पश्चात स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर समाज को जागरुक करते हुए रैली का आयोजन किया| उसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा भोजन ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने शैक्षिक सत्र के व्याख्यान को सुना जिसमें प्रोफेसर करण सिंह पठानिया शामिल हुए| उन्होंने वैज्ञानिक सोच के साथ तथ्यों को समझने व पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपने पर जोर दिया| स्वयंसेवियों ने चाय पान का आनंद लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया|