Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

स्वास्थ्य एवं जागरूकता की दिशा में कदम: “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय देहरा में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय देहरा की रेड रिबन क्लब के द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को छात्राओं के लिए हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और एनीमिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए उनके हीमोग्लोबिन स्तर की जांच करना था। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी हीमोग्लोबिन जांच करवाई।कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, जांच प्रक्रिया तथा अभिलेख संधारण में सहयोग प्रदान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को आवश्यक बताया ताकि छात्राओं का शारीरिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन दोनों बेहतर बने रहें।शिविर में सिविल अस्पताल, ज्वालामुखी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राहुल आचार्या, डॉ.नीलम कुमारी और मोनिका ( महिला स्वास्थ्य कर्मी ) ने लगभग 60 छात्राओं व महिला शिक्षक का हीमोग्लोबिन भी जांचा गया।