राजकीय महाविद्यालय देहरा के एन. एस. एस, रोवर एंड रेंजर्स, रेड रिबन व हिमाचल प्रदेश स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ ज्वालाजी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत और एच.आई. वी. मुक्त भारत थीम पर आधारित रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय परिसर से महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य प्रो.मोनिका शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों ने (नशा भगाओ-देश बचाओ, जन - जन को जगाना है, देश को बचाना है, एड्स का एक इलाज सावधानी और जागरूकता ) आदि नारे लगाकर जन समूह को जागरूक किया। इस अवसर पर एच.पी. वी.एच. ए. के कार्यक्रम अधिकारी भास्कर गौतम, और लेखाकार मिंटू चौधरी, एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवानी गुप्ता, रोवर्स और रेंजर्स अधिकारी डॉ प्रवीण और डॉ. मंजू कुमारी तथा निवेदिता चौहान भी उपस्थित रहे।