Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

राजकीय महाविद्यालय देहरा में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या प्रो. मोनिका शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर खुशबू द्वारा नृत्य एवं गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। वहीं दीपक, सेजल, निकिता, स्नेहा, शगुन एवं काजल ने मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण और अधिक जीवंत कर दिया।
इसके अतिरिक्त, उपमंडलाधिकारी देहरा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी राजकीय महाविद्यालय देहरा की छात्रा अदिति ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। कनिका व हर्षिता द्वारा मंच संचालन बखूबी निभाया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया