Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

राजकीय महाविद्यालय देहरा की एनएसएस इकाई का शुभारंभ डॉक्टर सतीश सोनी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर द्वारा किया गया | इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी सामुदायिक सेवा और नेतृत्व को बढ़ावा देना है| अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को समर्पण और अनुशासन के साथ समाज की सेवा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया| महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी |कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शिवानी गुप्ता आगामी 7 दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत की प्रोफेसर निवेदिता चौहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया| इस अवसर पर प्रोफेसर मोनिका पूरी तथा डॉक्टर सतीश विशेष रूप से उपस्थित रहे| इस मौके पर महाविद्यालय का शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित थे| इस शिविर में 25 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया | शिविर के दौरान, एनएसएस स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा जागरूकता और स्थानीय निवासियों के लाभ के लिए सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
शिविर में कुल 27 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन श्रीमती शिवानी गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर 02/01/2026 तक जारी रहेगा|