15 जनवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय देहरा के रेड रिबन क्लब द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत एचआईवी रोकथाम विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके रोकथाम संबंधी उपायों की जानकारी प्रदान करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य मोनिका शर्मा ने स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी प्रो. निशा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ