19 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय देहरा के अध्यापक प्रशिक्षण केन्द्र के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए करियर से संबंधित विषय पर एक कार्यशाला तथा अर्थशास्त्र व वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान से राजस्व घाटा अनुदान(RDG) विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो मोनिका शर्मा ने की। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता बद्दी विश्वविद्यालय से डॉ.राजीव कुमार रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से आह्वाहन किया कि वे भविष्य में स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर करण सिंह पठानिया ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर राजस्व घाटा अनुदान के प्रभावों को तथ्यों व आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया। इसी के साथ उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवंटित बजट पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ.मंजू कुमारी, प्रो. शिवानी गुप्ता, प्रो. निवेदिता चौहान व अन्य गैर शिक्षक वर्ग श्री मती बृजबाला, श्री अशोक कुमार, श्री मुनिश, श्री रामदयाल उपस्थित रहें।