Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

28 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय देहरा के महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा से डॉ अरविंद गुलेरिया तथा डॉ मुस्कान मौजूद रहे। डॉ अरविंद गुलेरिया ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को चलचित्रों के माध्यम से बहुत ही सरल और सहज तरीके से सर्वाइकल कैंसर के कारणों , निवारणों तथा एच पी वी के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया तथा सभी से इस टीकाकरण मुहिम से जुड़ने और इसे सफल बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य प्रो मोनिका शर्मा, प्रो निशा, प्रो शिवानी गुप्ता, प्रो निवेदिता चौहान ,श्रीमती बृजबाला, श्री अशोक कुमार, श्री मनीष , श्री रामदयाल आदि उपस्थित रहे।