30 दिसंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय देहरा के सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से सड़क दुर्घटना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर मोनिका शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट लगाओ जान बचाओ, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, जैसे नारे लगाए। रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए सिविल अस्पताल देहरा, तहसील चौंक देहरा, बस अड्डा देहरा होते हुए संपन्न हुई। रैली का समापन महाविद्यालय परिसर में हुआ जहां कार्यकारी प्राचार्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें प्रथम स्थान अंशुल कुमार,द्वितीय स्थान अमन कुमार तथा तृतीय स्थान दीक्षा कोंडल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ प्रवीण, डॉ मंजू ,प्रोफेसर शिवानी गुप्ता, प्रोफेसर निवेदिता चौहान, श्री अशोक कुमार ,श्री मुनीश, श्री राम दयाल आदि उपस्थित रहे।