29/12/2025 :: राजकीय महाविद्यालय देहरा के एन एस एस सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का आरंभ प्रार्थना सभा विचार व योग से हुआ| तत्पश्चात स्वयंसेवियो ने देहरा नगर परिषद के खेल मैदान गलियां वह गायत्री मंदिर के समीप सफाई कार्यक्रम चलाया| इस दिवस पर डॉक्टर मनीष कुमार सहायक आचार्य इंग्लिश संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय बल्हार प्रागपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा “शिक्षा का समाज को बदलने” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया| उन्होंने अपनी व्याख्यान में कहा कि शिक्षा मनुष्य को बेहतर इंसान, सही गलत का अंतर और समाज की कुरीतियों को दूर करने में मदद करती है| इसके बाद स्वयंसेवियो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम दिए तथा चाय पान का आनंद लिया|
इस तरह तृतीय दिवस बेहतरीन ज्ञानवर्धक बस सृजनात्मकता से पूर्ण रहा|